केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लुकेश ठाकुर के अयोध्या धाम एल्बम का किया विमोचन

धमतरी। एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लुकेश ठाकुर के अयोध्या धाम एल्बम का विमोचन नया रायपुर अटल नगर में किया। उन्होंने लुकेश ठाकुर के इस सराहनीय प्रयास को सनातनी परंपरा की विकास की धारा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में क्षेत्रीय कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विजय मिश्रा सांसद प्रमुख प्रतिज्ञा विकास संस्थान बारोट बालक धमतरी और अन्य जिला प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। सतीश चंद्र दुबे ने लुकेश ठाकुर को एल्बम के लिए शुभकामनाएं दी। श्री ठाकुर वर्तमान में प्रतिज्ञा विकास संस्थान बालगृह धमतरी में संगीत शिक्षक हैं। वे विगत 15 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इससे धमतरी जिला ही नहीं राज्य में उनकी एक विशेष पहचान है। अयोध्या धाम एल्बम का विमोचन केंद्रीय मंत्री के हाथों होने पर जिले के वरिष्ठ जनों ने उन्हें बधाई दी है।
