ChhattisgarhCrimeRegion

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, 4 मजदूर हुए घायल

Share

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत मारेंगा से बुरुंगपाल ईट लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेकॉज में भर्ती कराया गया।
घायलों के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह मारेंगा में रहने वाले राजू कोहरामी 25 वर्ष, आयते कोहरामी 22 वर्ष, काडे कोहरामी 23 वर्ष व संगीता 4 वर्ष के अलावा अन्य ग्रामीण ट्रैक्टर में ईंट लेकर बुरुंगपाल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बुरुंगपाल मोड़ पर चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा,अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर में सवार 4 लोगो को गंभीर चोट आई, जबकि अन्य घायलों को मामूली चोटें आई, सभी घायलों को उपचार के लिए मेकॉज लाया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button