ChhattisgarhCrimeRegion

बचेली मार्ग पर अनियंत्रित कार पलटी, 8 घायल, 1 गंभीर

Share

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंर्तगत बचेली मार्ग पर रायपुर से किरंदुल जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर 4-5 बार पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 महीने की बच्ची सहित 8 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है। शुरुआत तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात 11 बजे हुआ, कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, सभी पारिवारिक कार्यक्रम से किरंदुल जा रहे थे। हादसे के दौरान 6 महीने की मासूम बच्ची कार से बाहर जा गिरी और एक पेड़ में अटक गई, जिससे उसके सिर पर चोटें आई हैं। तेज आवाज सुनकर पास में ही स्थित क्रशर प्लांट के कर्मचारी और मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button