ChhattisgarhCrime

कैंपर ने सैर पर निकली महिलाओं को उड़ाया, मौके पर मौत

Share

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। ​गौरेला थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप कैंपर वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ​मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह 6:15 बजे की है। गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकली थीं। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर टहल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे पिकअप कैंपर वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 0992 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं 15 से 20 फ़ीट तक उछल कर दूर जा गिरीं। महिलाओं को रौंदने के बाद पिकअप पास में खड़ी एक बस से जा टकराई।
​इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सनत मात्रे ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दोनों मृतका के शवों को जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में भिजवा दिया है।

उपनिरीक्षक सनत रात्रे ने बताया कि सुबह सवा छह बजे आईटीआई सेमरा के पास यह हादसा हुआ। दो महिलाएं, बेला बाई और सुशीला वर्मा मॉर्निंग वॉक से लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार कैंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना में गाड़ी का हेल्पर संदीप यादव घायल हो गया। वहीं फरार चालक लल्लू की तलाश की जा रही है। कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर जा रही थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button