Chhattisgarh

राजधानी के 2 वार्डों में आज नहीं आएगा पानी, वाल्व बदलने का चल रहा है काम

Share

रायपुर नगर निगम जोन 9 क्षेत्र स्थित अवतिविहार पानी टंकी से आज महर्षि वाल्मिकी वार्ड और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड की जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ओवर हेड टैंक में डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदला जा रहा है, इसलिए इस कार्य के कारण संबंधित पानी टंकी में जलभराव नहीं होने से जल आपूर्ति प्रभावित होगी। जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि अवंतिविहार पानी टंकी में सिंगल डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व लगा हुआ है, इसे डबल वाल्व करने का कार्य जोन स्तर पर किया जाएगा। शहर के अवंतिविहार ओवर हेड टैंक में शुक्रवार को डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदलने का कार्य किया जाएगा, कार्य के दौरान नगर निगम जोन के नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड और महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद शनिवार की सुबह से संबंधित वार्डों में जल आपूर्ति व्यवस्था यथावत रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button