ChhattisgarhRegion

शराब के नशे में पाए गए 2 शिक्षक, हुए सस्पेंड

Share

कोरिया। प्राथमिक शाला बाला, विकासखंड मनेंद्रगढ़ में पदस्थ प्रधानपाठक पारस राम वर्मा और सहायक शिक्षक मेहीलाल सिंह को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए जाने पर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई।
निरीक्षण के दौरान दोनों शिक्षक शराब के प्रभाव में पाए गए। मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया और दोनों के बयान दर्ज किए गए, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। मामले को गंभीर मानते हुए दोनों को सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में भी नशे की पुष्टि हो गई। पूरी जांच रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को भेजी गई, जिसके आधार पर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 एवं 23 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षकों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कार्यालय तय किया गया है। उन्हें शासन के नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button