Chhattisgarh

जशपुर में तालाब में डूबने से दो भाई-बहन की मौत, गांव में शोक

Share

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें तालाब में डूबने से दो भाई-बहन की मौत हो गई। यह घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में रविवार शाम को हुई, जिसने पूरे गांव को शोक में डाल दिया। जानकारी के अनुसार, कलिया निवासी जितेन्द्र दास के दो बच्चे, विष्णु दास (9 वर्ष) और योगिता दास (12 वर्ष), जंगल में महुआ बीनने गए थे। महुआ बीनकर लौटते समय दोनों तालाब में नहाने लगे, तभी विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बहन योगिता तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शव तालाब से बाहर निकाले गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button