ChhattisgarhCrime
बीजापुर मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर

बीजापुर। बासागुड़ा और गंगालूर थाने की सीमा पर बीते दिनों हुई मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों की पहचान हिड़मा पोडियम और मुन्ना मड़कम के रूप में हुई है। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सली हिड़मा पोडियम 34 पीपीसीएम कंपनी नम्बर 02 का सदस्य था। उस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दूसरा नक्सली मुन्ना मड़कम 25 नंबर 01 सदस्य था। उस पर भी 8 लाख रुपए का इनाम था। मुठभेड़ स्थल से दो पुरूष माओवादियों के शव, 1 नग – 303 रायफल, 1 नग – 12 बोर बंदूक, 4 नग – जिंदा राउण्ड, बैटरी, कार्डेक्स वायर, स्केनर सेट सहित विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित नक्सल संगठन के अन्य सामान बरामद किए गए।
