Chhattisgarh

कांकेर में हाईवे हादसा महिला समेत दो की मौत, कई घायल

Share

कांकेर, छत्तीसगढ़ में बुधवार को नेशनल हाइवे 30 पर तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में जा गिरी, जिससे दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना इलाके के कुलगांव के पास घटी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव बरामद कर पंचनामा तैयार किया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे में क्रूजर वाहन में सवार छह से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button