ChhattisgarhCrimeRegion

18 लाख के दो ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Share


राजनांदगांव। 18 लाख रुपये के दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण किया। दोनों नक्सली कई वारदातों में शामिल थे।
गुरुवार को नक्सल संगठन के सप्लाई टीम की डीवीसी मेम्बर कांता उर्फ कांतक्का उर्फ मांडी गालु पल्लो कंटक्का (56 वर्ष) और सुरेश उर्फ वारलु ईरपा मज्जी कंटक्का (30 वर्ष) ने पुलिस व सीआरपीएफ टीम के सामने आत्मसमर्पण किया। कांता सीनियर नक्सली है, जो 1993 से नक्सल संगठन में शामिल रही है, वह सप्लाई टीम के शीर्ष पर रही है। वहीं सुरेश उर्फ वारलु ने 2021 में ही नक्सल संगठन की सदस्यता ली थी। कांता पर 16 लाख रुपए और सुरेश पर 2 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। दोनों ने संगठन में हो रहे भेदभाव, पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से आत्मसमर्पण किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button