कान्हा में रिसॉर्ट बनाने के नाम पर दो लोगों ने सवा 3 करोड़ ठगे
बिलासपुर। कान्हा किसली में आइसलैंड रिसॉर्ट बनाने के नाम पर कारोबारी से दो लोगों ने 3.15 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोर्ट में परिवाद दायर किया।इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों को एक ही रात में रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि मिनोचा कॉलोनी निवासी विकास चंदेल का परिचय 2017 में 27 खोली में रहने वाले दीपेंद्र पाणी और गीतांजलि नगर के कुसमाकर भोंसले से हुआ था। दोनों ने विकास को मध्यप्रदेश के कान्हा किसली अभयारण्य में रिसॉर्ट और आइसलैंड बनाने का झांसा दिया। जमीन और प्रोजेक्ट के नाम पर एग्रीमेंट कर किस्तों में 3 करोड़ 15 लाख रुपए ले लिए। 7 साल बाद भी रिसॉर्ट का काम शुरू नहीं हो पाया हुआ। इस पर पीड़ित के पैसों की मांग करने दोनों आरोपी उसे टालते रहे। इस पर पीड़ित को ठगे जाने का अहसास हुआ। कोर्ट ने सिविल लाइन टीआई को तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। आदेश मिलते ही पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने एक ही रात में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दीपेंद्र पाणी को रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जबकि कुसमाकर भोंसले सरोरा गांव में किराए के मकान में छिपकर रह रहा था। पूछताछ में पता चला कि दीपेंद्र पाणी रायपुर में ‘पाणी कंसलटेंट’ नाम से एजेंसी चलाता है, जबकि कुसमाकर भोंसले पहचान छिपाकर सरोरा में किराए के मकान में रह रहा था।






