ChhattisgarhCrimeRegion

एसबीआई बैंक मैनेजर व एक अन्य से ठगी करने वाले दो ठग मुंबई और पुणे से गिरफ्तार

Share


रायपुर। एसबीआई बैंक मैनेजर से फिक्स डिपॉजिट करने के बहाने एवं ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का आफर देकर 17.82 लाख रुपए और एक अन्य देवेश साहू से 16 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो ठगों को आजाद चौक और मंदिरहसौद पुलिस ने मुंबई और पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का खुलासा करते हुए आजाद थाना प्रभारी ने बताया कि आशुतोष कुमार मैनेजर एसबीआई रामसागरपारा रायपुर को बड़ी राशि फिक्स डिपाजिट कराने के बहाने झांसा में लेकर उनसे 17.82 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। आशुतोष ने थाना आजाद चौक में धारा 318 (4) बी.एन.एस. दर्ज कराया था। इसकी जांच और डिजिटल एविडेंस की मदद से मुख्य आरोपी की पहचान सरफराज अंसारी निवासी उत्तरप्रदेश के रूप में की गई। वह एक ठगी के बाद अपना स्थान बदल कर पुणे में छिप गया था जहां छापामार कर गिरफ्तार किया गया। ठगी की संपूर्ण राशि को होल्ड कर पीडि़त को वापस कराया गया है।
दूसरे मामले में मंदिर हसौद पुलिस ने देवेश साहू से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 16 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट धारा 420,34 भा. द. वि. दर्ज कर जांच कर रही थी। जांच में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम एवं बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की आरोपी मयूर जोशी के रूप में हुई। वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। उसने दिनेश को ऑनलाइन गूगल रिव्यू करने का टास्क देता था। शुरुआत में टास्क पूरा करने पर रकम दी जाती थी बाद में अधिक रकम लेकर टास्क पूरा करने के बाद रकम वापस नहीं किया। मुंबई में रेड कर मयूरको गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button