ChhattisgarhCrime
अवैध खनन और परिवहन करते 2 दर्जन गाड़ियां जब्त
जांजगीर। राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बलौदा विकासखंड के ग्राम केराकछार में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 7 ट्रैक्टर, 2 टीपर एवं 1 हाईवा को जब्त कर पंतोरा चौकी को सौंपा गया। 02 टीपर को मौके पर ही नोटिस चस्पा कर सील किया गया। चांपा में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 1 ट्रैक्टर को जब्त कर चांपा थाने के सुपुर्द किया गया। हथनेवरा में जांच के दौरान 4 हाईवा जब्त किए गए, वहीं ग्राम पिपरदा में भी मौके पर 4 हाईवा जब्त किए गए। अवैध रेत परिवहन में लिप्त 3 हाईवा को जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में रखा गया है।
खनिजों के अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।





