Madhya Pradesh
ग्वालियर केंद्रीय जेल के दो खतरनाक बंदी फरार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर केंद्रीय जेल से दो खतरनाक बंदी फरार हो गए हैं। दोनों बंदी 18 अक्टूबर को पैरोल पर छूटे थे और 15 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद भी वापस जेल नहीं लौटे। फरार आरोपियों में डबरा निवासी देवेंद्र सिंह सोलंकी और शिवपुरी निवासी धारा जाटव शामिल हैं, जिन पर हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के गंभीर आरोप हैं। दोनों को 50 हजार रुपये के मुचलके पर पैरोल मिली थी और उन्हें 2 नवंबर तक जेल लौटना था। जेल प्रशासन ने उनके न लौटने पर बहोड़ापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।







