Madhya Pradesh

बाणगंगा में युवक की निर्मम हत्या नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार

Share

बाणगंगा पुलिस ने युवक खोजराम की निर्मम हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है और इस सनसनीखेज वारदात में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि हत्या पैसे और मोबाइल लूटने के इरादे से की गई थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने युवक को सुनसान इलाके में ले जाकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया, जिससे मृतक के शरीर पर 18 गहरे घाव हुए। हत्या के बाद आरोपी मोबाइल और सिम कार्ड तोड़कर अलग-अलग जगह फेंक गए, ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस न कर सके, और शव को रेलवे पटरी के पास फेंक दिया, ताकि मामला हादसा लगे। हालांकि, बाणगंगा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस दोनों से और पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात में और कौन शामिल था और क्या पहले भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। दोनों आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button