डॉ. पी.एल.यदु की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और दाऊ कल्याण सिंह ( डी के) अस्पताल में सर्जरी विभाग में लंबे समय तक सर्जन के रूप सेवाएं दे चुके डॉ पी एल यदु की स्मृति सभा मेडिकल कॉलेज रायपुर में की गई। सभा में सैकड़ों छात्रों के शिक्षक रहे डॉ प्रेम लाल यदु के चित्र में मालार्पण के बाद डॉ दिनेश मिश्र ने डॉ पी एल यदु सर का जीवन परिचय पढ़ा. स्मृति सभा में बड़ी संख्या में डॉ यदु के साथ कार्य कर चुके शिक्षकों और उनके छात्र रहे रायपुर और बाहरी शहरों के डॉक्टरों और वरिष्ठ नगरिकों,सामाजिक संगठनों के की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
स्मृति सभा में डॉ यदु के अनुशासित शिक्षक, लगनशील सर्जन चिकित्सक के अलावा सामाजिक संगठनों में चालीस साल से अधिक समय में किए गए कार्यों को वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व डीन डॉ सी के शुक्ला. डॉ अनिल वर्मा. डॉ निर्वेद जैन डॉ विवेक चौधरी डीन , डॉ प्रदीप कुमार पात्रा कुलपति आयुष विश्वविद्यालय, डॉ सांवर अग्रवाल, डॉ मंजू सिंह,डॉ संदीप दवे ,डॉ राकेश गुप्ता, डॉ तृप्ति नगरिया ,डॉ अनूप वर्मा अध्यक्ष राज्य आई एम ए, डॉ कमलेश अग्रवाल , डॉ संदीप चंद्राकर, डॉ निश्चल तिवारी एवं देवयानी यदु अपने चिकित्सक होने के अलावा व्यक्तिगत पारिवारिक स्मृतियों के साथ भावपूर्ण स्मरण किया।







