Chhattisgarh

शहर में ट्रैफिक सुधार की पहल भारी वाहनों के प्रवेश पर दिनभर प्रतिबंध

Share

शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से शहर में आने वाले 18 प्रमुख मार्गों पर सुबह 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक इन वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह नियम आदेश जारी होने की तिथि से अगले एक महीने तक प्रभावी रहेगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम लोक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो और आम नागरिकों को राहत मिल सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button