Madhya Pradesh

बस रोकने पर रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैफिक सिपाही को जमकर पीटा

Share

भोपाल में ट्रैफिक सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना कोलार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां चेकिंग के दौरान बस रोकने पर कुछ लोगों ने ट्रैफिक सिपाही की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, रेलवे कर्मचारी पिकनिक मनाकर कठौतिया से लौट रहे थे। इसी दौरान कोलार रोड स्थित डीमार्ट चौराहे पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक सिपाही ने बस को रोक लिया, क्योंकि बस की नंबर प्लेट पर बैनर लगा हुआ था। बस रोकने से नाराज कर्मचारियों ने पहले सिपाही से बहस की, फिर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने ट्रैफिक आरक्षक की शिकायत पर 7 आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button