Madhya Pradesh

रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक और दो मजदूरों की मौत

Share

छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को शोक में डुबो दिया। सोमवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच झिरीघाट के पास रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर का चालक और दो मजदूर ट्रॉली के नीचे दबकर मारे गए। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली रामपुर रोड पर जा रही थी, जब अचानक नियंत्रण खो गया और पलट गई। रेत की भारी मात्रा के कारण तीनों लोग दब गए। सूचना मिलने पर दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी मृतकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झिरीघाट जैसे खतरनाक मोड़ों पर ओवरलोडेड वाहनों का चलना आम है, जिससे बार-बार हादसे होते हैं। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button