Chhattisgarh

रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत

Share

बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मेडपार बाजार में मंगलवार को बगदेवा मंदिर के पास धान रोपाई के लिए खेत जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर में मेडपार बाजार से सकर्रा की ओर रोपाई के लिए जा रही 19 महिलाएं सवार थीं।
इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि छह महिलाएं घायल हुई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में घायल लोगों में मथुरा निषाद, आरती निषाद, दिलीप निषाद, मिलौती निषाद, चमारू ऐवत, संगीता प्रजापति सहित अन्य शामिल हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या तथा उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ओर से की जानी बाकी है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायलों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button