Chhattisgarh

मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से मंत्री बनेंगे तोखन साहू

Share

PM Modi Cabinet 2024: छत्तीसगढ़ से तोखन साहू केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। खबर है कि मंत्री पद की शपथ के लिए उन्हें फोन भी आ गया है। तोखन साहू ने बिलासपुर से चुनाव जीता है। पहली बार संसद में चुनकर पहुंचे तोखन साहू ने बिलासपुर सीट पर कांग्रेस के देवेंद्र यादव को हराया है। पहले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल को मंत्री पद दिये जाने की अटकलें लग रही थी, लेकिन अब तोखन साहू को लेकर बड़ी खबर आयी है। तोखन साहू अभी दिल्ली में ही हैं।

तोखन साहू फिलहाल किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। लोकसभा चुनाव में बिलासपुर से तोखन साहू ने कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था। उन्होंने देवेंद्र यादव पर 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में तोखन साहू को 7 लाख 24 हजार 937 और देवेंद्र यादव को5 लाख 60 हजार 379 वोट मिला। वहीं बसपा के अश्वनी रजक को 13 हजार 222 वोट मिले. इससे पहले वह बिलासपुर की लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक रह चुके है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button