ChhattisgarhMiscellaneous

पानी से भरे बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत

Share

अंबिकापुर। पानी भरे बाल्टी में मासूम की गिरने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। उदयपुर थाने के ग्राम झिरमिटी निवासी दीपक तिर्की बिलासपुर चौक के पास लक्ष्मीपुर में मोना तिवारी के मकान में रहते हैं। बीती रात 2:30 बजे ड्यूटी कर घर पहुंचा तो देखा 11 माह का पुत्र अंश तिर्की जगा हुआ था। कुछ देर खिलाने के पश्चात उसे अपने और पत्नी के बीच सुलाकर सो गया। तड़के पत्नी सुनीता उठी तो देखा कि बेटा बिस्तर में नहीं है। वह कमरे में बेटे को ढूंढने लगी। जब बाल्टी के पास पहुंची तो उसने देखा कि बेटे का सिर पानी भरे बाल्टी के अंदर और पैर ऊपर था । तत्काल बेटे को बाहर निकालकर पति को आवाज दी। तत्काल बेटे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करने के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button