ChhattisgarhRegion

आज पूर्ण रात्रि निशा पूजा और सुबह नौ बजे होगा हवन

Share

रायपुर। रायपुर राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री महामाया देवी मंदिर में आज सप्तमी के दिन कालरात्रि स्वरूपा भगवती की रात्रि निशा पूजा संपन्न होगा, जो रात्रि 12 से सुबह 5 तक निरंतर जारी रहेगा।
न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक ने बताया है कि दुर्गा सप्तशती के 13 अध्याय के मंत्रों द्वारा पंचामृत से मां भगवती का रात भर स्नान प्रात: श्रृंगार वस्त्र फल फूल फलाहारी भोग श्रृंगार संपन्न होगा। आम जनता के लिए सुबह 5 बजे दर्शन हेतु पट खुल जावेगा। झा ने बताया है कि कल 26 मार्च को प्रात: 9 बजे हवन प्रारंभ होगा। राजधानी एवं प्रदेश के सभी मंदिरों में पारंपरिक व्यवस्था के अंतर्गत अष्टमी में हवन प्रारंभ होकर नवमी में पूर्णाहुति होती है।
पुरानी बस्ती के दंतेश्वरी मंदिर, सतबहिनिया माता मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि में कल 9 बजे हवन प्रारंभ होगा। श्री झा ने कहा है कि हवन से वायुमंडल में शुद्धता होती है, क्योंकि वर्तमान में युद्ध बम बारी के कारण वायुमंडल अत्यंत दूषित है। इसलिए चैत्र नवरात्रि के हवन में डाले जाने वाले धी आदि सामग्री जन कल्याणार्थ वायुमंडल को शुद्ध करेगी इसलिए श्रद्धालुओं हवन में बढ़ चढ़कर भाग ले। साथ ही श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि कभी भी हवन में पूर्ण नारियल नहीं डालना चाहिए इससे दोष होता है, कृपया इससे बचें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button