MiscellaneousNationalUncategorized
श्रीराम मंदिर में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा शुरू

अयोध्या। श्रीराम मंदिर में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। ये प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी। राम मंदिर में राम दरबार समेत आज 7 मंदिरो में प्राण प्रतिष्ठा होगी। आज के इस कार्यक्रम के लिए पूरी अयोध्यानगरी सजधज कर तैयार है। अयोध्या की सड़कों, गलियों और मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आज भगवान राजा राम के राम दरबार की प्राणप्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। धर्माचार्यों के साथ यूपी के सीएम योगी भी गंगा दशहरा के मौके पर हो रही इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। खास बात ये है कि आज ही सीएम योगी का जन्मदिन भी है और आज ही के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।
