ChhattisgarhRegion

आज होलिका दहन,कल रंग खेलेंगे

Share


रायपुर। होली के पहले दिन ही शहर में गुरुवार से माहौल बन गया है। कुछ एक इलाकों में रंग भी शुरु हो गया है तो आफिस दप्तरों में भी कर्मचारी रंग गुलाल उड़ाते नजर आए। वहीं आज जगह-जगह होलिका दहन की तैयारी भी है.लकड़ी की जगह अब गोबर के कंडे का उपयोग करने लगे हैं। वहीं प्रतीकात्मक पुतले भी होलिका दहन के लिए सजाये गए हैं। देर शाम मुहूर्त देखकर होलिका दहन किया जायेगा। रंग कल शुक्रवार को खेला जायेगा।
होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। होली के लिए जिले में एक हजार जवानों की तैनाती रहेगी। 60 जगहों में चेक पाइंट बनाए जाएंगे। रंग खेलने वाले दिन 40 पैट्रोलिंग वाहन भ्रमण करते रहेंगे। वहीं, 10 से ज्यादा जगहों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।इसके अलावा आईटीएमएस के कैमरों की मदद पुलिस लेगी। हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों की जांच गुरुवार से ही शुरू हो गई है। सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारी मुस्तैद रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button