ChhattisgarhMiscellaneous

हॉकी के सौ साल होने पर राज्य के 27 जिलों में एकसाथ होंगे मैच

Share

रायपुर। भारतीय हॉकी का शताब्दी वर्ष 7 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ ने अपनी 27 जिला इकाइयों में सुबह 8 बजे एक साथ मैच कराने की योजना बनाई है। इस आयोजन की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे को दी गई है।
7 नवंबर 1925 को देश में पहली हॉकी प्रशासनिक संस्था का गठन हुआ था।
1928 में एम्स्टर्डम ओलंपिक में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को हराकर अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय हॉकी टीम ने कुल आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं, जो किसी भी देश द्वारा हॉकी में जीते गए सबसे अधिक स्वर्ण पदक हैं।
पूरे देश में एक ही समय में एक साथ मैच खेले जाएंगे।
सभी जिला इकाइयों से महिला-पुरुष टीमों की पूरी सूची मंगाई जा रही है।
1 नवंबर को राज्य हॉकी संघ की बैठक होगी, जिसमें आगे की योजना पर चर्चा की जाएगी।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना। भारतीय हॉकी की उपलब्धियों का जश्न मनाना।
खेल को बढ़ावा देना और युवाओं को प्रेरित करना है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button