ChhattisgarhRegion

तिरुपति-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन 13 से

Share

बिलासपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में तिरुपति से रक्सौल के बीच एक विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है, जो कुल 7 फेरे लगाएगी।
ट्रेन नंबर 07051 (तिरुपति-रक्सौल समर स्पेशल) हर सोमवार को 13, 20, 27 अप्रैल और 4, 11, 18, 25 मई 2026 को तिरुपति से खाना होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 07052 (रक्सौल-तिरुपति समर स्पेशल) हर गुरुवार को 16, 23, 30 अप्रैल और 7, 14, 21, 28 मई 2026 को रक्सौल से चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन दूसरे दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और झारसुगुड़ामें रुकेगी।
तिरुपति से सुबह 8.15 बजे चलकर ट्रेन अगले दिन बिलासपुर दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी में रक्सौल से सुबह 3.15 बजे चलकर बिलासपुर सुबह 4:40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर, एसी और जनरल डिब्बों के साथ कुल 24 कोच होंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button