ChhattisgarhCrime

लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों पर किया कुल्हाड़ी से हमला

Share

बिलासपुर। जंगल से लकड़ी चोरी कर रहे लोगों ने वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वन्य कर्मियों ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है।
कोटा पुलिस के अनुसार रवि कुमार जगत पिता स्व. जेठू सिंह जगत वन विकास निगम में परियोजना परीक्षेत्र अधिकारी हैं। 11 अप्रैल की सुबह 6 बजे वे अपने स्टाफ सहायक परियोजना छत्रपाल देव सिंह भरद्वाज, हितेन्द्र दीवान, अशोक साहू, क्षेत्ररक्षक राहुल शर्मा, नियमित चौकीदार मेलूराम ध्रुवें, नैन सिंह ध्रुर्वे, दैनिक वेतन भोगी सुरक्षा श्रमिक धन्नु गौड़, उत्तम मानिकपुरी, रामलाल गोंड़, वीर सिंह बैगा, नस सिंह गोंड़ सरकारी गाड़ी में ड्राइवर शिवकुमार यादव के साथ करपिया जंगल महामायी द्वार के पास थे। सुबह 8.30 बजे सोनबंधी निवासी संतदास व उसके साथी लकड़ी काटते मिले। रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाली गलौज करते हुए वन्यकर्मियों पर हमला कर दिया। इसके चलते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पकड़े जाने के डर से तस्करों ने वन विभाग की टीम पर कुल्हाड़ी से हमला कर कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से धन्नू सिंह के हाथ में चोट आई है। इसके बाद लकड़ी तस्कर भाग निकले ।
पुलिस ने रवि कुमार जगत की रिपोर्ट पर संतदास व उसके अन्य साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 132, 221, 296, 3, 5, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button