ChhattisgarhRegion
तीन नक्सलियों ने परतापुर थाना में किया आत्मसमर्पण

कांकेर। परतापुर थाना में तीन नक्सलियों संगीता कुंजाम, संजू और लखमू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। तीनों नक्सली बिना हथियार के थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस तीनों आत्मसर्पित नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में लगातार चल रहे सुरक्षाबलों के अभियान और सरकार की आत्मसमर्पण नीति के चलते माओवादी संगठन के सदस्यों पर दबाव बढ़ रहा है। यही कारण है कि कई नक्सली सदस्य मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं। यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में चल रहे सुरक्षा प्रयासों की प्रभावशीलता को भी दर्शाता है और आने वाले समय में ऐसे और मामलों की संभावना जताई जा रही है।







