ChhattisgarhCrime
शराब घोटाले में तीन और गिरफ्तार

रायपुर। शराब घोटाला मामले में ईओडब्लू ने मनीष मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि संजय और मनीष नेक्सजेन पॉवर कंपनी बनाकर एफएल 10 लाइसेंस लेकर प्रदेश में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की सप्लाई करते थे। गौरतलब है कि मनीष और संजय कुमार आपस में सगे भाई हैं। संजय कुमार पेशे से चार्टड अकाउंटेंट हैं। अभिषेक सिंह पूर्व में आबकारी घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है। तीनों आरोपियों को EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है।
