Chhattisgarh
जमीन विवाद में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

बस्तर जिले के बडांजी में जमीन विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में जिला सत्र न्यायालय ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 16 सितंबर 2024 को परमेश्वर यादव की पड़ोसियों दयाराम और उसके दोनों पुत्र हलधर एवं बलराम यादव ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद बडांजी थाने में FIR दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के बाद प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने आरोपी पिता और दोनों पुत्रों को दोषी मानते हुए तीनों को आजीवन कारावास की सजा के साथ 5–5 सौ रुपए अर्थदंड भी लगाया।







