Chhattisgarh

हाईकोर्ट को धमकी मिलने से मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी

Share

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हाईकोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड की टीम जांच में जुट गई है और सुरक्षा व्यवस्था को एहतियातन बढ़ा दिया गया है। इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर के जिला कोर्ट शामिल हैं। हालांकि, अब तक मिली जानकारी के अनुसार बम की बात केवल अफवाह निकली है। फिलहाल बिलासपुर हाईकोर्ट में सघन जांच, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि परिसर में किसी भी तरह की चूक न हो।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button