ChhattisgarhCrime
घर से 20 लाख की चोरी से गांव में मचा हड़कंप
सक्ती। बहेराडीह गांव में बीती रात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने गजराज सिंह चंद्रा के घर धावा बोलकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी उड़ाए। इस घटना से गांव में हंगामा मच गया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर से 15 तोला सोना, 85 तोला चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपए नकद पार कर दिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। सुबह जब परिवार को चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।







