ChhattisgarhCrimeRegion

युवक ने बाईक की टंकी पर युवती को बैठाकर चलाई बाइक, पुलिस ने काटा एक हजार का चालान

Share

कांकेर। जिले के थाना चारामा जैसाकर्रा के पास नेशनल हाईवे- 30 पर युवक ने बाईक की टंकी पर युवती को बैठाकर बाइक चलाई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक पर एक हजार रुपए का चालान काटा है।
यातायात पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो करीब 3 महीने पुराना बताया जा रहा है। मामले पर संज्ञान लेते हुए कांकेर पुलिस ने युवक परमेश्वर विश्वकर्मा (29), निवासी मालगांव छोटेपारा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दुधावा थाना में पुलिस ने 7 फरवरी 2026 को परमेश्वर विश्वकर्मा के खिलाफ 112/183 (1) एमवी एक्ट के तहत 1000 रुपए का चालान किया गया है। युवक जिस बाइक (सीजी 19 यूबी 9490) पर युवती को सामने बैठाकर वाहन चला रहा था, उसी पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button