ChhattisgarhMiscellaneous

उदंतीसीता नदी अभ्यारण्य में दिखा दुनिया का सबसे तेज गति से उड़ने वाला पक्षी,पढ़े पूरी खबर

Share

गरियाबंद। बारिश से उदंतीसीता नदी अभ्यारण्य के कुल्हाड़ीघाट रेंज में मौजूद शेष पगार झरना पूरे शबाब पर है। अभ्यारण्य प्रशासन इसको ड्रोन कैमरे में कैद कर रही थी, तभी एक दुर्लभ शिकारी पक्षी ड्रोन कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि कैमरे में कैद पक्षी पेरेग्रीन फल्कान (Peregrine Falcon) है। यह दुनिया का सबसे तेज गति से उड़ने वाला पक्षी है, जो 320 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से उड़ता है। यह पक्षी हवा में ही दूसरे पक्षियों का शिकार कर लेता है। इसे ‘Bird of Prey’ (बर्ड ऑफ प्रे) की उपाधि मिली हुई है। उन्होंने बताया कि शेष पगार झरना और यहां की समृद्ध जैव विविधता क्षेत्र पर्यटकों और शोधकर्ताओं दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।गरियाबंद और धमतरी जिलों में फैला उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य प्राकृतिक सुंदरता और दुर्लभ वन्यजीवों का घर माना जाता है। शेष पगार वाटरफॉल आने वाले पर्यटकों को एक अनोखा और शांत वातावरण प्रदान करता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button