ChhattisgarhRegion

विश्रामपुरी देव मेला देवी-देवताओं के परिक्रमा के साथ हुआ संपन्न

Share

कोण्डागांव। जिले के जनपद पंचायत विश्रामपुरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देव मेला हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस पारंपरिक मेले में आस-पास के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में देवी-देवताओं का आगमन हुआ, जिसे देखने और सहभागी बनने के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामवासियों ने देवी-देवताओं का पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया।
मेले का मुख्य आकर्षण देव परिक्रमा रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा देवी-देवताओं पर पुष्पवर्षा की गई और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सैकड़ों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने मेले को और भी भव्य स्वरूप प्रदान किया, पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न की गई और आयोजन में आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं तथा सामुदायिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटेल, गायता, पुजारी सहित केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नाराम मरकाम, अंजोरीराम नेताम, विवेक चांदेकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button