ChhattisgarhRegion

ग्रामीणों ने पारंपरानुसार माता शीतला को गांव में किया आमंत्रित

Share

कांकेर। जिले के दुर्गुकोंदल विकासखंड के ग्राम पंचायत कोड़े में परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ माता पहुंचानी मनाया गया। ग्रामीणों ने ग्राम देवी शीतला माता की विधिवत पूजा-अर्चना, परिक्रमण एवं आराधना कर ग्राम की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में ग्राम के गायता गाडो राम पुडो, पटेल नरेश पुडो, सरपंच प्रेम पुडो एवं परिवार के प्रमुख दीपक पुडो द्वारा विधिविधान से माता की पूजा-अर्चना की गई। पूजा पश्चात ग्रामीणों द्वारा माता की परिक्रमा कर ग्राम की सीमाओं में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की गई। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए माता को गांव में आमंत्रित किया, जिसे स्थानीय भाषा में माता पहुंचानी कहा जाता है। ढोल-नगाड़ों एवं भक्ति गीतों के साथ माता को गांव में विराजमान किया गया। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से सामाजिक समरसता मजबूत होती है तथा आने वाले वर्ष के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button