प्रदेश साहू संघ का त्रिवार्षिक चुनाव 24 अगस्त को
रायपुर। प्रदेश साहू संघ का त्रिवार्षिक चुनाव 24 अगस्त को होगा। 25 अगस्त को निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा।
निर्वाचन अधिकारी रुपेश कुमार साहू ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 13 अगस्त को होगा, जिसमें दावा-आपत्ति 14 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 अगस्त को शाम 7 बजे किया जाएगा। अभ्यर्थियों का नामांकन 17 अगस्त दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
नामांकन प्रपत्रों की जांच एवं अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन 17 अगस्त को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। उसी दिन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक नाम वापसी इसके बाद अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन शाम 7 बजे किया जाएगा। मतदान 24 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के बाद संभाग वार मतदान स्थल में वोटों की गिनती होगी।
