ChhattisgarhPolitics
जल्द ही काम पर लौटेंगे तहसीलदार: टंकराम वर्मा

रायपुर। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके चलते तहसील में कामकाज ठप है। इसके कारण लोगों को बहुत भटकना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा तहसीलदारों के साथ उनकी चर्चा हुई है। जल्द ही वे हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटेंगे। तहसीलदारों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी माँगोंब को लेकर शासन से बातचीत कर रहे हैं। अब तक ठोस समाधान नहीं हो पाया है।
