ChhattisgarhMiscellaneous
कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 8 की छत गिरी

रायपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में आज सुबह कक्ष क्रमांक 8 की छत गिर गई। आज छुट्टी का दिन होने के कारण कमरे में कोई कर्मचारी या आम जनता मौजूद नहीं थी, जिससे जनहानि टल गई। लेकिन मलबे में सरकारी फाइलें दब गई हैं।
कलेक्ट्रेट भवन अंग्रेजों के जमाने में बना है और मरम्मत के अभाव में इसकी हालत खराब है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होना बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
कर्मचारियों और अभिलेखों की सुरक्षा को देखते हुए अब भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग जोर पकड़ने लगी है।
परिसर के अन्य कमरे भी जर्जर हालत में हैं और कभी भी हादसा हो सकता है।
- ऐसे में यहां काम करने वाले कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं
