National

प्रधानमंत्री ने किया आश्वस्त गैस की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी

Share

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया मे 28 दिन से जारी युद्ध को लेकर वैश्विक स्तर पर तेल-गैस संकट पर सोमवार संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को आश्वस्त किया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई सुचारू बनी रहेगी,सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि जनता को इन जरूरी ईंधनों की कमी का सामना न करना पड़े।
लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट पर प्रधानमंत्री ने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि पहले भारत 60 प्रतिशत एलपीजी का आयात करता है, लेकिन हमने यह सुनिश्चित किया है कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरे देश में बिना किसी रुकावट के जारी रहे। गैस की सप्लाई में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पिछले एक दशक में भारत की ऊर्जा आयात की विविधता काफी बढ़ी है,पहले भारत सिर्फ 27 देशों से कच्चा तेल आयात करता था, आज यह संख्या बढ़कर 41 देशों हो गई है। सरकार अलग-अलग सप्लायर्स के साथ निरंतर संपर्क में है और जहां से भी संभव हो, वहां से तेल, गैस और फर्टिलाइजर का आयात किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) 53 लाख टन से अधिक है और इसे बढ़ाकर 65 लाख टन करने का काम तेजी से चल रहा है। तेल कंपनियों के अपने रिजर्व अलग से हैं. हम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button