पेंशनर्स एसोसिएशन ने पहला स्थापना दिवस कर्मचारी भवन में मनाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा रायपुर का प्रथम स्थापना दिवस समारोह 17 अप्रैल 2026 को कर्मचारी भवन, रायपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री आर.के. त्रिवेदी (सेवानिवृत्त विशेष आयुक्त, जीएसटी) तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री पंकज नायक ने की। विशेष अतिथि के रूप में विजय कुमार झा, उमेश मुदलियार, श्री सी.एल. दुबे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठन की एक वर्ष की कार्यप्रगति प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि पेंशनर्स के हित में छत्तीसगढ़ शासन से लेकर केंद्र सरकार तक विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। प्रमुख मांगों में महंगाई राहत की स्वीकृति, धारा 49 (6) की वापसी, कैशलैस चिकित्सा सुविधा तथा वर्ष 2017 से लंबित 80 माह के महंगाई राहत एरियर का भुगतान शामिल है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 10 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्ष श्री पंकज नायक ने 17 मई को जांजगीर-चांपा में आयोजित द्वितीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सचिव श्री बेनी राम गायकवाड़ द्वारा किया गया।







