Chhattisgarh

पासपोर्ट सेवा केंद्र अब तेलीबांधा के वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स में संचालित होगा

Share

रायपुर का पासपोर्ट सेवा केंद्र अब श्याम प्लाजा से तेलीबांधा में स्थानांतरित हो रहा है। सीमित जगह के कारण यह बदलाव किया गया है और नया केंद्र वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स के सेकेंड फ्लोर पर बनाया जा रहा है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे बेहतर पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और हाईटेक सिस्टम उपलब्ध होंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीएस राणा के अनुसार, 6 अप्रैल से सभी सेवाएं नए केंद्र से संचालित होंगी और इस तारीख के बाद ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले आवेदकों को नए पते पर ही पहुंचना होगा। पुराने लंबित आवेदनों का निपटारा भी यहीं किया जाएगा। इस बदलाव से रायपुर के साथ-साथ भिलाई, बिलासपुर और महासमुंद के आवेदकों को भी सुविधा मिलेगी। ध्यान रहे कि डीडीनगर का पासपोर्ट दफ्तर अपनी जगह से संचालित होता रहेगा और इसके संबंधित सभी काम उसी ऑफिस से होते रहेंगे। पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन टीसीएस कंपनी करती है और सभी प्रक्रिया के बाद पासपोर्ट छत्तीसगढ़ पासपोर्ट अधिकारी के हस्ताक्षर के साथ स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदकों के घर भेजे जाते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button