ChhattisgarhCrime

रात में नर्स हुई छेड़छाड़ की शिकार

Share

कांकेर। जिला अस्पताल में छेड़छाड़ और अन्य घटनाओं से कर्मचारियों में आक्रोश है। दो दिन पहले अस्पताल में एक युवक ने रात के वक्त नर्स से छेड़छाड़ की कोशिश की। परन्तु समय पर स्टाफ की मदद मिलने से बड़ी घटना घटने से बच गई। पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन की है। अस्पताल में कई सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं। अस्पताल परिसर का पुलिस सहायता केंद्र भी केवल नाम भर का है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button