ChhattisgarhMiscellaneous

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई ने विश्वविद्यालयों का घेराव किया

Share

रायपुर। राज्य में छात्रसंघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज सड़कों पर उतरे और तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों का घेराव किया। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय का घेराव कर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा उग्र प्रदर्शन किया। यहाँ बड़ी संख्या में छात्र जुटे और जोरदार नारेबाजी की। एनएसयूआई के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि उनकी एकमात्र मांग है कि प्रदेश में पिछले कई वर्षों से बंद छात्रसंघ चुनाव को फिर से शुरू किया जाए।
उन्होंने कहा कि छात्रहितों की आवाज बुलंद करने के लिए छात्रसंघ चुनाव बेहद जरूरी है। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच झूमाझटकी भी हुई। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि अगर मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा] जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button