ChhattisgarhRegion
छत्तीसगढ़ में जल्द होगी मानसून की एंट्री

रायपुर। अब कुछ उम्मीद दिख रही है कि गर्मी से राहत मिलेगी यदि मौसम विभाग का आकलन सही हो गया। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून से आंधी-बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। वैसे रायपुर और दुर्ग में सोमवार शाम को मौसम बदला और बारिश हुई।







