अगले तीन दिन पारा और गिरेगा
रायपुर। राज्य में उत्तरी सीमा के कुछ क्षेत्रों में तापमान में खासी गिरावट के बाद शीतलहर चलने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में शहर के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। अगले दो से तीन दिन तक शहर में ठंड बढ़ने की संभावना बनी हुई है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे कम तापमान 11 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। राज्य में ठंड की धमक महसूस होने लगी है। इस बार उत्तर-पूर्व से आने वाली शुष्क हवा के असर से तापमान में गिरावट होने लगा है। वातावरण में मौजूद नमी में हुई गिरावट से मौसम रूखा होने लगा है। हवा की दिशा में बदलने से न्यूनतम तापमान में आने वाली कमी से पिछले दो तीन दिनों से ठंड महसूस होने लगी।
पिछले चौबीस घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आई है। अंबिकापुर का पारा 13 डिग्री से गिरकर 11 डिग्री से नीचे चला गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 20 से 18 डिग्री पहुंचा गया। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में राज्य की उत्तरी सीमा के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना जताई गई है।






