Chhattisgarh
सुभाष स्टेडियम के पास महापौर बंगला अब ED कार्यालय बनेगा

राजधानी रायपुर में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का नया दफ्तर पुराने महापौर बंगले में स्थापित किया जाएगा। सुभाष स्टेडियम के पास स्थित यह बंगला लंबे समय से खाली पड़ा था, लेकिन नगर निगम की MIC बैठक में इसे ED के रीजनल ऑफिस के लिए आवंटित करने का फैसला लिया गया। ED ने अपने कार्यालय के लिए करीब 4000 स्क्वायर फीट जगह मांगी थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। वहीं, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए भी सामुदायिक भवन को अस्थायी ऑफिस के तौर पर देने की मंजूरी दी गई है। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए, जिससे जांच एजेंसियों और प्रशासन की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।






