Madhya Pradesh

भोपाल में महाभारत समागम युद्ध नहीं, शांति और संवाद का संदेश

Share

भोपाल के भारत भवन में 16 से 24 जनवरी तक ऐतिहासिक महाभारत समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। इस नौ दिवसीय आयोजन में भारत, इंडोनेशिया, श्रीलंका और जापान के प्रतिष्ठित रंग समूह भाग लेंगे। कार्यक्रम में नाटक, नृत्य-नाट्य, कठपुतली कार्यशालाएं, लोक एवं शास्त्रीय प्रस्तुतियां, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और इमर्सिव डोम थिएटर के माध्यम से युद्ध के खिलाफ शांति और संवाद का संदेश दिया जाएगा।

वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बढ़ते युद्ध, हिंसा और सभ्यताओं के टकराव के बीच भारत भवन शांति और संवाद का मंच बनेगा। महाभारत समागम न केवल युद्ध कथा, बल्कि मानवता, विवेक और करुणा की महागाथा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। नौ दिवसीय कार्यक्रम में महाभारत आधारित चित्र प्रदर्शनी, भारतीय कठपुतली कला, नेपथ्य कला, अस्त्र-शस्त्र और चक्रव्यूह प्रदर्शन सहित ‘सभ्यताओं की सांस’ और ‘भूली बिसरी सभ्यताएं’ पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिससे दर्शकों को महाभारत के दृश्य संसार से परिचित कराया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button