कोंडागांव वन विभाग ने 45 नग साल, बीजा, सागौन की अवैध लकड़ी जप्त की

कोंडागांव। जिले के रेंज माकड़ी अंतर्गत ग्राम मगेड़ा हीरापारा में वनमंडलाधिकारी कोंडागांव के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी पूर्व कोंडागांव के मार्गदर्शन में आरोपी मानक राम यादव ने अपने मकान की बाड़ी में अवैध रूप से साल, बीजा और सागौन की लकड़ी का भंडारण किया था। उडऩदस्ता टीम ने अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 नग लकड़ी जब्त की है। जब्त की गई लकड़ी में साल, बीजा और सागौन शामिल हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 1,35,000 रुपये बताई गई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कटाई और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जब्त अवैध लकड़ी में 20 साल चौखट कड़ी, 19 साल चिरान और 6 सागौन फारा शामिल हैं। कुल 45 लकडिय़ों का घनत्व 0.830 घन मीटर आंका गया है। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण क्रमांक 18465/04 दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उडऩदस्ता प्रभारी मोतीलाल बेलसरिया, सहायक प्रभारी राकेश शुक्ला, वनपाल तारावती कोर्राम, अलका नाग, वनरक्षक वासुदेव डहरिया, सरस्वती मरकाम और वाहन चालक मंजीत चव्हाण शामिल थे।




